तपती तपती सूर्य देव की कन्या थी, जो अत्यन्त ही गुणवती तथा सौन्दर्य से परिपूर्ण परम सुन्दरी थी। जब राजा संवरण शिकार की तलाश में भटक रहे थे, तब उन्होंने तपती को देखा और उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। किंतु तपती ने पिता सूर्य देव की आज्ञा के बिना विवाह करने से इंकार कर दिया। बाद में संवरण ने तपस्या से सूर्य देव को प्रसन्न किया और तपती को पत्नी रूप में पा लिया। सूर्य देवता अपनी परम रूपवती कन्या तपती के लिए कोई वर नहीं खोज पा रहे थे। उन्हीं दिनों ऋक्ष के पुत्र राजा संवरण भी अपनी प्रजा परायणता और वीरता से ख्याति प्राप्त कर चुके थे। वे सूर्य की उपासना करते थे और उनके सच्चे भक्त थे। एक दिन जंगल में शिकार करते समय संवरण का घोड़ा मारा गया, अत: वे पैदल ही इधर-उधर भटक रहे थे। तभी उन्हें तपती दिखाई पड़ी। तपती के सौन्दर्य पर संवरण इतने आसक्त हो गये कि मूर्च्छा ने उन्हें घेर लिया। संवरण ने तपती के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा, किंतु पिता की आज्ञा लिए बिना तपती उनके प्रेम-निवेदन का उत्तर देने को तै...
Comments
Post a Comment