शिव अर्जुन युद्ध

शिव अर्जुन युद्ध  

हिमालय पर्वतमाला में ‘इन्द्रकील’ बड़ा पावन और शांत स्थल था। ॠषि-मुनि वहां तपस्या किया करते थे। एक दिन पांडु पुत्र अर्जुन उस स्थल पर पहुंच गए। अर्जुन को अस्त्र-शस्त्रों से सज्जित देखकर मुनि कुमारों में खुसर-पुसर होने लगी। एक मुनि कुमार बोला, “यह अनजान व्यक्ति कौन है?”
“कोई भी क्यों न हो, इसे पवित्र स्थान पर अस्त्र शस्त्र नहीं लाने चाहिए थे। “दूसरा बोला।
ॠषि कुमार नदी के किनारे तक अर्जुन के पीछे-पीछे गए और यह देखने लगे कि वह करता क्या है? अर्जुन ने अपने अस्त्र-शस्त्र उतारे और वहां बने शिवलिंग के सामने बैठ गया। उसने बड़े मनोयोग से भगवान शिव की आराधना की, शिवलिंग पर फूल चढ़ाए। तभी एक मुनि कुमार अर्जुन को पहचान गया। बोला, ”अरे ये तो पांडु पुत्र अर्जुन है। मैंने इसके शौर्य के बहुत चर्चे सुने है। इस समय यह विश्व का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर है।“
"पर यह यहाँ आया किसलिए है?” दूसरे मुनिकुमार ने जिज्ञासा प्रकट की।
“कपटी दुर्योधन के साथ जुए में सब-कुछ हारकर पांडववनवास कर रहे है।“ पहले वाले मुनि कुमार ने बताया।
"तब तो ये भगवान शिव से वरदान मांगने आए होंगे?” तीसरे ने कहा।

कई महिने बीत गए। अर्जुन तन्मय होकर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहे, शिवलिंग के आगे। उनके शरीर से तेज़ निकलकर वातावरण को गरम करने लगा। इस कारण ॠषि-मुनियों को मन्त्र-पूजा करने में बाधा होने लगी। देखते ही देखते सारा जंगल उस ताप से तपने लगा। घबराकर ॠषि-मुनि कैलाश गए जहां शिव का वास है। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की, “हे शिव शंकर, हे अभयंकर, अर्जुन की मनोकामना पूरी करो और हमारी पीड़ा हरो।“ शिव ने ॠषियों को आश्वस्त किया तो ॠषि-मुनि अपने स्थान को लौट गए। उनके जाने के पश्चात् पार्वती ने शिव से पूछा, “स्वामी! अर्जुन को क्या चाहिए।“
‘देवी! उसे दिव्य अस्त्र-शस्त्र चाहिए?”
“परंतु क्या वह दिव्यास्त्रों क प्रयोग कर लेगा?”
“मै उसकी परीक्षा लेकर देखूंगा।“ शिव बोले, “मै किरात के भेष में जाकर उससे युद्ध करूंगा।“
“मैं भी साथ चलूंगी।“ पार्वती बोली।
“चलो, लेकिन भेष बदलकर्।“
“तो ठीक है, मैं किरात-नारी बन जाती हूं।“
यह बात जब शिव के गणों को मालूम हुई तो उन्होंने शिव से प्रार्थना की, “प्रभु! हमारी इच्छा है कि हम भी इस युद्ध को देखें। हमें भी साथ ले चलें।“
“चलो, किंतु तुम्हें किरात-नारियों का भेष धारण करना पड़ेगा।“ शिव ने कहा। तत्पश्चात् सभी किरात के भेष में इन्द्रनील की ओर चल पड़े। वे इन्द्रनील पहुंचे तो माता पार्वती ने एक ओर संकेत करते हुए भगवान शिव से कहा, ”स्वामी! वह देखिए , कितना बड़ा शूकर्।“
“देख लिया। अभी से इसे तीर से मार गिराऊंगा।“ कहते हुए शिव ने अपने धनुष पर बाण चढ़ा लिया। किंतु शूकर भागने में किरात से तेज़ था। उसने ॠषियों के आश्रम में जाकर ऐसा उत्पात मचाया कि ॠषि भाग खड़े हुए, ‘बचाओ, रक्षा करो, मूकासुर फिर आ गया शूकर बनकर।‘ कहते हुए वे सहायता की गुहार लगाने लगे।
ॠषि-मुनियों की चीख-पुकार से अर्जुन का ध्यान भंग हो गया। उन्होंने आंखें खोली और धनुष पर बाण चढ़ा लिया। तभी किरात भेषधारी भगवान शिव अपने धनुष पर बाण चढ़ाए उसे आते दिखाई दिए। अर्जुन को शूकर का निशाना बनाते देख शिव ने कहा’ “ठहरो। इस शूकर पर बाण मत चलाना। यह शिकार मेरा है। मैंने बहुत देर तक इसका पीछा किया है।“
“ठीक है, तुम इसे मार सको तो ले जाओ।“ अर्जुन बोले, “शिकारी भीख नहीं मांगा करते।“

Comments

Popular posts from this blog

विश्वामित्र और मेनका की प्रेम कहानी

पंचकन्या

तपती